Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित बच्छवाई गांव का दौरा किया
    कांगड़ा

    मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित बच्छवाई गांव का दौरा किया

    By Himachal VartaSeptember 6, 2023
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत बच्छवाई और परमार नगर में भारी बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। बच्छवाई में भूमि धंसने के कारण नौ परिवार प्रभावित हुए हैं और कृषि भूमि और सम्पर्क मार्ग को नुकसान पहुंचा है।
    मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों और राहत शिविर में शरण लेने वालों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को छह मरला भूमि आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुलह में परमार नगर का दौरा भी किया। इस क्षेत्र में आपदा से 19 परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को 6-6 मरला भूमि प्रदान करने की घोषणा भी की।
    इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और आशीष बुटेल, विधायक यादविंद्र गोमा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.