Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सोलन खण्ड की समेकित बाल विकास परियोजना बैठक आयोजित
    सोलन

    सोलन खण्ड की समेकित बाल विकास परियोजना बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 6, 2023
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   समेकित बाल विकास परियोजना सोलन की अनुश्रवण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण अभियान-2.0 की खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन आज यहां उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। कविता ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याण्कारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला में पोषण स्तर वर्गीकरण के दौरान अतिकुपोषित बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चलाए जा रहे डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेशन सेंटर में स्वास्थ्य जांच और परामर्श के लिए लाया जाए ताकि ज़िला को कुपोषण रहित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत सोलन खण्ड में 06 माह से 03 वर्ष के 3447 बच्चों, 03 से 06 वर्ष तक के 639 बच्चों व 1253 माताओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शालापूर्व शिक्षा कार्यक्रम के तहत 03 से 06 वर्ष के 639 बच्चों को लाभ दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पोषण स्तर के वर्गीकरण के दौरान सोलन खण्ड में 6984 बच्चों का वज़न मापा गया। इसमें से 6780 बच्चों का वजन सामान्य पाया गया जबकि 178 बच्चों का वज़न मध्यम और 26 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए। उन्होंने कहा कि सोलन खण्ड में मार्च, 2023 तक बाल मृत्यु दर 11.28 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि सोलन खण्ड में एक वर्ष तक के सभी बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी लाभार्थियों की चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा लाभार्थियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलन खण्ड में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 1.02 लाख रुपए की राशि, विधवा पुर्नविवाह योजना के अंतर्गत 65 हजार रुपए, मटर टेरेसा योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपए तथा शगुन योजना के अंतर्गत 3.72 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अंतर्गत संरक्षण अधिकारियों के पास 55 शिकायतें प्राप्त हुई हंै। इन पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान 2.0 के तहत पोषण माह का आयोजन, सामुदायिक आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कविता ठाकुर ने कहा कि सोलन विकास खण्ड में प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में ग्राम पंचायत स्तर पर बेटी जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन विकास खण्ड में इस अवधि में दहेज प्रतिरोधक अधिनियम, 1961, अनैतिक देह व्यापार निषेध अधिनियम, 1956 के तहत कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। हिमाचल प्रदेश विवाह पंजीकरण अधिनियम, 1996 के विषय में विभिन्न जागरूकता शिविरों में लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।  बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की गतिविधियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक सोलन अनिल धोलटा एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.