नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ): उद्योग, आयुष एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चैहान आज पांवटा साहिब तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्रों में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वह 6 सितम्बर को दोपहर एक बजे पांवटा साहिब पहुंचेंगे जहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। वह पांवटा साहिब से बाद दोपहर 3 बजे शिलाई के लिए रवाना होंगे। रात्रि ठहराव शिलाई में होगा।
हर्षवर्धन चैहान 7 सितम्बर को शिलाई से बाद दोपहर 2 बजे नैनीधार के लिये रवाना होंगे जहां वह 26वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव शिलाई में होगा और अगले दिन 8 सितम्बर को वह प्रातः शिमला के लिये रवाना होंगे।
इस दौरान हर्षवर्धन चैहान के साथ जिला व खण्ड कांग्रेस समिति के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
