Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»कोटी के बाद अब सोलन तक ट्रैक बहाली का कार्य शुरू हो गया है।
    सोलन

    कोटी के बाद अब सोलन तक ट्रैक बहाली का कार्य शुरू हो गया है।

    By Himachal VartaSeptember 7, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )      विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका से कोटी के बाद अब सोलन तक ट्रैक बहाली का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की टीम ट्रैक पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कोटी से सोलन के बीच कई जगह ऐसी है, जहां पर ट्रैक हवा में लटक रहा है। 12 सितंबर तक कार्य पूरा करने का दावा किया गया है ताकि 15 सितंबर से कालका से सोलन तक ट्रेनों को संचलित किया जा सके। वर्तमान में कालका से शिमला के लिए 15 सितंबर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कोटी तक ट्रैक को खोलने के बाद मंगलवार से दो ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। स्थानीय लोगों को कालका से कोटी जाने के लिए काफी राहत मिली है। ट्रैक में कालका से सोलन के बीच काफी नुकसान हुआ। बारिश से कई जगहों में ट्रैक पर लगे डंगे टूट गए हैं। टकसाल से धर्मपुर रेलवे स्टेशन के बीच भी कई जगह लाइन के नीचे बने नाले टूट गए हैं। कोटी रेलवे स्टेशन के पास भी ट्रैक पर मलबा सुरंग में भी चला गया। टनल के साथ बने नाले ने भी सुरंग को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिससे सुरंग के अंदर पानी भी एकत्र हो गया है। इसके बाद कई दिन तक ट्रेनें प्रभावित रहीं, लेकिन सोलन से शिमला के बीच एक ट्रेन को चलाया गया। यह ट्रेन कुछ दिन चली पर अगस्त में हुई बारिश के बाद सोलन से शिमला के बीच ट्रैक प्रभावित हो गया। समरहिल रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक हवा में लटक गया। इसके बाद से पूरी तरह से ट्रेक पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई।

    यहां पर चल रहा ट्रैक ठीक करने का कार्य
    बरसात से हुए नुकसान को देखने के लिए रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों की टीम भी ट्रैक का मुआयना कर चुकी है। दूसरे चरण में कोटी टनल, सनवारा, आंजी, कंड़ाघाट, समरहिल में कार्य किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में डंगा लगाने का कार्य बोर्ड की ओर से शुरू करवा दिया है। बोर्ड ने ठेकेदारों को तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.