काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) बैजनाथ उपमंडल के फटाहर पंचायत के कनारथू गांव में एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 10 वर्षीय सनाया बुधवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर करनाथू लौट रही थी कि बीच रास्ते पर एक सड़क दुर्घटना में वह ट्रैक्टर के नीचे आ गई। घायलावस्था में उसे आयुर्वेद अस्पताल पपरोला लाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता अजय कुमार वाहन चालक हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने इस हादसे के असल कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
Breakng
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान
- सिरमौर में अंतिम चरण में 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
- पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
- शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
Saturday, May 30
