Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल का वर्तमान खूबसूरत स्वरूप डा.परमार की बदौलत प्राप्त हुआ -रोहित ठाकुर
    सिरमौर

    हिमाचल का वर्तमान खूबसूरत स्वरूप डा.परमार की बदौलत प्राप्त हुआ -रोहित ठाकुर

    By Himachal VartaSeptember 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ)  शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार की इसी जन्मस्थली से हिमाचल के अस्तित्व की लड़ाई लड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि डा. परमार एक विजनरी और जन जनायक थे जिनकी बदौलत हिमाचल का यह स्वरूप हमें देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं और हिमाचल विकास की दृष्टि से नए आयाम स्थापित कर रहा है।
    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुक्रवार को चन्हालग के नगरकोटि मंदिर परिसर में आयोजित जन्माष्टमी मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
    रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पर 75 हजार करोड रुपए का वित्तीय बोझ है और 10 हजार करोड़ रुपये प्रदेश के कर्मचारियों की देनदारियां हैं। इन सभी संकटों से बाहर निकलने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीचिंग स्टाफ के 12 हजार पद खाली पड़े थे और सुक्खू सरकार ने एक साथ 6000 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन व बैचवाइज आधार पर 3000 पदों को शिक्षा विभाग में भरा जा रहा है तथा दूर दराज के क्षेत्रों में अध्यापकों को भेजा गया है।
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसांहा जहां से डा. यशवंत सिंह परमार ने शिक्षा की शुरूआत की थी, इस स्कूल का सांईस ब्लाक का 1.50 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार है और कार्य को आरम्भ करने के लिए आवश्यक 20 प्रतिशत बजट जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा।
    उन्होंने चन्हालग की नगरकोटि मंदिर की सड़क को पक्का करने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मेला मैदान के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा और बजट का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को आदेश दिए।
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में त्रासदी आई है और प्रभावित लोगों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए रिलीफ मैनुअल में संशोधन किया है, यदि जरूरत हुई तो और संशोधन किया जायेगा ताकि सभी प्रभावितों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये की क्षति हुई है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करके क्षेत्र में सड़क, पेयजल योजना तथा अन्य कार्यों को नियमित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने योजनावार कार्यों का विवरण अधिकारियों से प्राप्त किया और उसके लिए बजट प्रावधान करने की बात कही।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.