Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»गुणात्मक शिक्षा के साथ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने को सरकार कृतसंकल्प : किशोरी लाल*
    कांगड़ा

    गुणात्मक शिक्षा के साथ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने को सरकार कृतसंकल्प : किशोरी लाल*

    By Himachal VartaSeptember 8, 2023
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  :-   मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने छोटा भंगाल की ग्राम पँचायत मुल्थान में 19 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। सीपीएस ने 5 लाख से लोक सुविधा केंद्र और 14 लाख से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान नवनिर्मित परीक्षा भवन का लोकार्पण किया। किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा के लिये सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर सरकार विशेष तवजों दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर दराज तथा दुर्गम क्षेत्रों तक सुगम और बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए खाली पदों को भरने के साथ साथ ढांचागत विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा घरद्वार उपलब्ध करवाने के लिए 7 पंचायतों को डिग्री कॉलेज दिया गया और बच्चें घर के पास उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महाविद्यालय का नया भवन भी तैयार होगा और रिक्त पदों को भी भर दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र की पंचायतों में लोक सेवा केंद्र बनाए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि 20 पंचायतों में लोक सेवा केंद्र भवनों के निर्माण पर 1 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र बैजनाथ हलके का प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के महत्व को बढ़ाने और खुशहाली के लिये विकास की गति को ओर तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि जन सुविधा का ध्यान में रखते हुए लोगों और इलाके की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल आकर्षक एवं मनोरम घाटी होने के चलते हजारों पर्यटक यहां आते है। उन्होंने कहा कि बीड़-बिलिंग-राजगुन्दा पोलिंग के सड़क सुविधा से जुड़ने से दूरियां तो कम होंगी ही साथ ही पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि मुल्थान पंचायत में ही 60 लाख के कार्य चल रहे हैं और शेष 6 पंचायतों में भी करोड़ों के कार्य प्रगति पर हैं।  उन्होंने स्कूल में लाइब्रेरी भवन के लिये 2 लाख तथा कॉलेज लाइब्रेरी के लिये 50 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत की सभी मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। बीड़, बिलिंग, राजगुन्दा बरोट बस सुविधा आरंभ करने की बात कही।  इस अवसर पर प्रधान दुर्गेश कुमारी, उपप्रधान संजीव ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र राव, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजय व्यास,  प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय मुल्थान डॉ भाग चंद, बीडीओ राकेश पटियाल, तहसीलदार मुल्थान पूर्ण चन्द, स्कूल के छात्र, अध्यापक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.