किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) आगामी लोक सभा चुनावों के दृष्टिगत आज उपायुक्त सभागार किन्नौर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों की प्रस्तावित सूची में मतदान केंद्रों की स्थापना तथा समायोजन के लिए आपत्ति या सुझाव से संबंधित मंत्रणा बैठक का अयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें ज़िला में मतदान केंद्रों से सम्बन्धित विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए जिन्हें मतदान केंद्रों की यथास्थिति व भारतीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार सत्यापित किया गया। उन्होंने बताया कि 16 सितम्बर, 2023 से ई.वी.एम/वी.वी.पेट की प्रथम स्तरीय जांच बचत भवन रिकांग पिओ में आयोजित की जानी थी जो अब 18 सितंबर, 2023 से आरंभ की जाएगी। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, तहसीलदार निर्वाचन जी.एस राणा, नायब तहसीलदार इंद्र सिंह, जिला कांग्रेस समिति के भाग रथ नेगी, भारतीय जनता पार्टी से विक्रम नेगी तथा बसपा से अंकित कुमार व आम आदमी पार्टी से मुनीश कुमार नेगी उपस्थित थे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
