Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»कारोबारी से फर्जी पुलिस बनकर आए शातिरों ने एक लाख रुपए की ठगी की
    सोलन

    कारोबारी से फर्जी पुलिस बनकर आए शातिरों ने एक लाख रुपए की ठगी की

    By Himachal VartaSeptember 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   अर्की में एक कारोबारी के साथ फर्जी पुलिस बनकर आए शातिरों ने एक लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका चौथा साथी नाबालिग भी इस मामले में संलिप्त है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कुमार निवासी अर्की ने शिकायत दी कि उसकी दुकान पर कुछ लोग आए। इसकी जानकारी दुकान में कार्यरत मस्त राम ने दी। उसने बताया कि दुकान में खुफिया पुलिस विभाग में कार्यरत लोग आए हैं और दुकान में पड़े कैश को कब्जे में ले लिया है।उसके बाद मस्त राम से फोन करवाया और जल्दी दुकान में आने को कहा। जब वह दुकान पर पहुंचा तो उन तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। उसके बाद एक काले रंग की गाड़ी लेकर वहां पर युवक आया, वह भी उनका साथी था। इन चार व्यक्तियों ने इन दोनों को जबरन गाड़ी में बिठा लिया और कांगरी धार ले गए। वहां जाकर और पैसे की मांग की। कहा कि पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। पीड़ित व्यक्ति ने सात सितंबर उनको उनकी मांग के अनुसार एक लाख रुपये दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में उसने किसी को भी बताया तो झूठे केस में फंसा देंगे। इसके बाद थाना अर्की में केस दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान अशोक निवासी पेवठा, शालाघाट, हेमचंद और मोहित निवासी फलोदन दाड़लाघाट के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.