Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला में आये डेंगू के 103 मामले-एल. आर. वर्मा
    सिरमौर

    सिरमौर जिला में आये डेंगू के 103 मामले-एल. आर. वर्मा

    By Himachal VartaSeptember 11, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर . वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में डेंगू की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में डेंगू के काफी मामले आ रहे हैं, इसी प्रकार नाहन शहर में भी डेंगू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 103 मामले डेंगू के पाए गए हैं।एल. आर. वर्मा  ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में डेंगू की रोकथाम के लिए बच्चों को जानकारी दी जानी चाहिए। इसी प्रकार पंचायत के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला के सभी अस्पतालों में डेंगू के रोगियों के उपचार के  लिए  समुचित व्यवस्था करने के  निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि यद्यपि अधिकतर मामले में डेंगू के रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं रहती है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर मामलों में अप्रत्याशीत बढ़ोतरी की सम्भावना को देखते अस्पतालों में अग्रिम तैयारी की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में फागिंग के कार्यों को एक दिन में दो बार सुनिश्चित बनाया जाए, इसके अलावा पानी की निकासी को सही बनाया जाए ताकि गंदी नालियों में डेंगू ना पनप सके।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य पंचायती राज शिक्षा विभाग को मिलकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।उन्होंने कहा की कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में भी फॉगिंग का कार्य किया जाना चाहिए।जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डा. विनोद सांगल ने  डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो पर विस्तार से जानकारी दी।   इस मौके पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोनिषा अग्रवाल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर , कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति व संबंधित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.