नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सिरमौर जिला में सभी 563 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के अंतर्गत नए मतदान केंद्र खोलने व उसमें उचित आवश्यक संशोधन करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक मतदान केंद्रों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से 8 सितंबर 2023 तक आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त कर 14 सितंबर 2023 तक प्रस्तावनाएं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश को भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्र में 44 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनमें से 32 प्रस्ताव नए मतदान केंद्र खोलने, 3 मतदान केंद्रो के अनुभाग बदलने व 9 केंद्रो के भवन परिवर्तन के प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने बताया कि पच्छाद में 11, रेणुका जी में 6,पौंटा साहिब में एक, शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में 14 नए मतदान केंद्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जबकि नाहन क्षेत्र से कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद व विनीत मोहिंद्रा, भाजपा से संजय गोयल और संजय चौहान के अलावा निर्वाचन नायब तहसीलदार नारायण सिंह व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
