शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में एक टिप्पर के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हैं। हादसा रविवार शाम खशधार में हुआ। मृतक व घायल लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर हैं। ये सभी नेपाली मूल के हैं। मृतकों की शिनाख्त जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप में हुई है। इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी काम निपटाकर टिप्पर (एचपी 63-7198) में सवार होकर अपने निवास स्थानों को जा रहे थे कि खशधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पांच घायलों को खाई से निकाला। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है। प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह 19 साल के चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे का शिकार हुए ये मजदूर चिड़गांव में सड़क निर्माण में लेबर का कार्य कर कर रहे थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
