Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»ACCIDENT :- टिप्पर खाई में गिरा तीन कि मौत पांच घायल
    दुर्घटनाएं

    ACCIDENT :- टिप्पर खाई में गिरा तीन कि मौत पांच घायल

    By Himachal VartaSeptember 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में एक टिप्पर के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हैं। हादसा रविवार शाम खशधार में हुआ। मृतक व घायल लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर हैं। ये सभी नेपाली मूल के हैं। मृतकों की शिनाख्त जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप में हुई है। इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी काम निपटाकर टिप्पर (एचपी 63-7198) में सवार होकर अपने निवास स्थानों को जा रहे थे कि खशधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पांच घायलों को खाई से निकाला। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है। प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह 19 साल के चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे का शिकार हुए ये मजदूर चिड़गांव में सड़क निर्माण में लेबर का कार्य कर कर रहे थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.