बिलासपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर की ओर से कीरतपुर की ओर जा रहा एक सीमेंट का ट्रक अनियंत्रित होकर जगातखाना के पास सडक़ किनारे पलट गया, जिसमें चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय गाड़ी चालकों द्वारा चालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि जब ट्रक चालक जगातखाना नामक जगह के पास पहुंचा, तो चालक को नींद की झपकी आ गई, जिस कारण यह हादसा पेश आया और ट्रक सडक़ किनारे जा पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक ने पलटा नहीं खाया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में ट्रक का काफी नुकसान हो गया है, वहीं पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
