सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के स्वास्थ्य के साथ अब खिलवाड़ नहीं हो सकेगा। इसके लिए होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ईट राइट व्यवस्था शुरू करेगा। विभाग की ओर से यह व्यवस्था पर्यटन सीजन से पहले की जाएगी। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन क्षेत्र कसौली, चायल, बड़ोग समेत कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच किनारे नामी 21 होटलों का चयन किया गया है। इन होटलों में गुणवत्ता युक्त और पौष्टिक खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के बड़े होटलों में भी यह व्यवस्था लागू होगी। इससे पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। प्रदेश में ईट राइट होटल बनाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने काम शुरू कर दिया है। हिमाचल की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक कई महीनों पहले होटलों में बुकिंग करवा लेते हैं। ऐसे में एफएसएसएआई लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट है। होटलों में लोगों को बेहतर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो इसके लिए मानक तय कर लिए हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को जांचने के लिए हर दो माह बाद वस्तुओं का सैंपल भी भरा जाएगा। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अगर गुणवत्ता में कमी आती है तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
