शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजधानी में पुलिस टीम ने मां-बेटी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से 9.75 ग्राम चिट्टा सहित एक सिरिंज भी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया जहां से 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने सदर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी महिला लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। पुलिस की तलाशी में युवती के कब्जे से चिट्टा मिला है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि चिट्टे के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा कि चिट्टा कहां से लेकर आई थीं। इनके संपर्क में आए संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
