काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल में 5जी मोबाइल सर्विस शुरू होने के बाद से ही ठगों ने 5जी सर्विस का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं।इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को सिम अपग्रेड के नाम पर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। साइबर ठग सिम को 5जी में अपग्रेड करने का मैसेज भेज कर लोगों से ओटीपी और पिन पासवर्ड मांग रहे हैं। ताजा मामला राजधानी से सटे धामी क्षेत्र का है। यहां पर एक मोबाइल रिटेलर और चार लोगों को इस तरह के मैसेज आए। ठगों ने ओटीपी और पिन पासवर्ड मांगा। हालांकि जागरूकता के चलते यह सभी ठगों के झांसे में नहीं आए। दूरसंचार कंपनियों ने भी लोगों से सावधान रहने की हिदायत दी है। साइबर ठग आए दिन ठगी के नए-नए तरीके इजाद करने में लगे हैं। दरअसल हिमाचल में 5जी मोबाइल सर्विस शुरू होने के बाद से ही ठगों ने 5जी सर्विस का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं। मोबाइल उपभोक्ता साइबर ठगों की ओर से भेजे लिंक को जैसे की क्लिक कर रहे हैं। मोबाइल पर ओटीपी आता है और ओटीपी डालते ही मोबाइल हैक हो जाता है। लिंक के जरिए साइबर अपराधी न सिर्फ फोन को हैक करते हैं, बल्कि फोन का डेटा भी चोरी कर लेते हैं। इस तरह लोग ठगों के इस जाल में फंसकर 4जी नेटवर्क को 5जी नेटवर्क में बदलने और प्रोसेसिंग के नाम पर लिंक पर जाकर जमा पूंजी गंवा रहे हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
