Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा आयुष्मान भव अभियान
    कांगड़ा

    कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा आयुष्मान भव अभियान

    By Himachal VartaSeptember 14, 2023
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  कांगड़ा जिला में आयुष्मान भव अभियान 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील शर्मा ने जोनल अस्पताल के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला तथा आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सभी स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक विस्तार सुनिश्चित करना है, जिससे उनका शत प्रतिशत लाभ लोगों को प्राप्त हो सके। आयुष्मान आप के द्वार अभियान के तहत पंजीकरण किया जाएगा सुनिश्चित: सीएमओ ने कहा कि इसके अन्तर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जांए ताकि इस स्वास्थ्य अभियान का फायदा सभी लाभार्थी उठा सकें। इसमें आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर द्वार जाकर पंजीकरण सुनिश्चित करेंगें। इसमें सभी जनमानस की आभा आई डी भी बनाई जाएगी।
    आयुष्मान मेलों का होगा आयोजन:
    सीएचसी त्यारा,सिविल अस्पताल शाहपुर,नगरोटा बगबां, पालमपुर, जयसिंहपुर देहरा, थुरल, ज्वालामुखी, डाडासीबा, नुरपुर, फतेहपुर, एवं इंदौरा में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें आशा वर्कर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर योग्य आबादी की टीबी कुष्ठ आदि रोगों की जांच करेंगें। इन मेलों में चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवांए भी प्रदान की जाएगीं। इसमें परिवार नियोजन के कैम्प भी किए जाएगें।
    सभी पंचायतोें तथा शहरी वार्डों में होगा आयुष्मान सभा का आयोजन:
    सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान सभा का आयोजन 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर को सभी पंचायतों एवं शहरी वार्डों में किया जाएगा इसके माध्यम से पंचायत और वार्ड स्तर पर शतप्रतिशत आयुष्मान भारत कार्ड एवं आभा आई डी लक्ष्य पूरा किया जाएगा इसके इलावा 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाएगा,जिसमें सभी संस्थानों का कायाकल्प के तहत मुल्यांकन किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा भी आयुष्मान भारत का एक महत्वपूर्ण घटक है -जिसके अंतर्गत अंगदान के बारे में जागरूकता एवं मृत्यु के बाद अंगदान करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके इलावा रक्तदान शिविरों का भी आयोजन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जाएगा। यह अभियान स्वास्थ्य सुविधाओं के सुद्ढीकरण के मील का पत्थर साबित होगा। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना,महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज,ग्रामीण विकास,जनजातीय और चिकित्सा शिक्षा के सहयोग से चलाया जाएगा।अभियान में शहरी निकाय एवं ग्रामं पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.