कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना भुंतर की टीम कहुधार के पास फोरलेन के समीप जिया में गश्त पर थी।
इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से हेरोइन और एमडीएम नशा बरामद किया। एसपी ने बताया कि 35 वर्षीय सूरज प्रकाश निवासी वार्ड नंबर सात समीप गुरुद्वारा पारला भुंतर डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू जिला के कब्जे से 5.15 ग्राम एमडीएम व 14.57 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। व्यक्ति के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
