नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को नाहन में रेडक्रास का रैफल ड्रा निकाला गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, सहायक आयुक्त एवं सचिव रैडक्रास सोसायटी विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा रेडक्रास के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि इस रैफल ड्रा में टिकट न. 028026 को पहले ईमान के रूप में बिजली की स्कूटी मिली है जबकि दूसरे ईनाम में टिकट न. 049442 को 40 इंच का एलसीडी तथा तीसरे ईनाम के रूप में टिकट न. 061253 को फ्रिज मिला है।
उन्होंने बताया कि चौथे ईनाम के रूप में दो लैप टॉप निकले हैं जिनके टिकट न. 095444, 020005 हैं तथा पांचवे ईनाम के रूप में दो एंड्रायड फोन 6 इंच बड़ी स्क्रीन जिनके टिकट न. 044499 तथा 070063 हैं, छठे ईनाम के रूप में दो टैबलेट मिडियम साईज टिकट न. 067241 तथा 05660 को मिले हैं।
सातवें ईनाम के रूप में दो एंड्रायड छोटी रूक्रीन 3 इंच फोन टिकट न. 012088 और 081034, आठवें ईनाम के रूप में दो स्मार्ट घड़ी टिकट न. 054291 और 019452 तथा नवें ईनाम के रूप में दो ब्ल्यू टुथ स्पीकर मिडियम साईज टिकट न. 038598 और 005533 तथा दसवें ईनाम के रूप में दो हैड फोन मिडियम साईज टिकट न. 051195 तथा 052534 को मिले हैं।
उपायुक्त ने कहा कि रैफल ड्रा के विजेता 15 दिनों के भीतर रेडक्रास आफिस नाहन पहंुचकर अपने टिकट की काउंटर फाईल के साथ ईनाम को क्लैम करना सुनिश्चित बनायें। 15 दिनों के बाद किये जाने वाले क्लैम को मान्य नहीं किया जायेगा।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
