नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सिरमौर जिला के धौला कुआं में प्रदेश का पहला फलो स्पैन अनाज गोदाम बनकर तैयार हो गया है। केन्द्र सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत धौला कुआं में कम लागत से उपयोगी गोदाम तैयार करने का निर्णय लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि 15 सितंबर, 2023 को धौलाकुंआ में खरीद केन्द्र में भंडारण गोदाम जो विश्व बैंक की संस्था विश्व खाद्य प्रोग्राम द्वारा वित्तपोषित है को जिला खाद्य
एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर को सौंप दिया गया है।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति सिरमौर द्वारा विश्व खाद्य कार्यक्रम के भारत प्रमुख एलिजाबेथ फुरे तथा भारत सरकार में संयुक्त सचिव नंदिता दास गुप्ता का इस कार्य को समय से पहले समाप्त करने तथा तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। यह हिमाचल प्रदेश का पहला फलो स्पैन खाद्य गोदाम है 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस गोदाम की खासियत यह है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता है। खाद्य कार्यक्रम के तहत इस गोदाम को महज सात दिन में तैयार किया गया है। गोदाम स्टील चादर से निर्मित कॉपर कोटेड है। अनाज खराब न हो इसके लिए इसके छत में वेंटिलेशन दिए गए है। वर्ष 2022-23 में कृषि उपज मण्डी समिति सिरमौर के अन्तर्गत धौला कुआं अनाज खरीद केन्द्रों में 713 मीट्रिक टन गेहूं तथा 1536 मीट्रिक टन धान का व्यापार किया गया है तथा इस वर्ष 1068 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
