ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर इसकी संख्या करीब 28560 पाई गई है।ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। कैप्सूल की गिनती करने पर इसकी संख्या करीब 28560 पाई गई है। इस मामले में पकड़े आरोपियों की पहचान गाड़ी चालक मान सिंह निवासी वार्ड-6 गगरेट तहसील घनारी ऊना व महशु उर्फ हिमांशु निवासी गांव बरनडा तहसील नूरपुर कांगड़ा के तौर पर हुई। पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी कहां से नशीले कैप्सूल की इतनी बड़ी खेप लेकर आए और कहां जा रहे थे। एक अन्य मामले में पुलिस थाना अंब की पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास 11 बोतल देसी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान सतीश कुमार निवासी कैलाश नगर तहसील घनारी जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कहा कि नशीले कैप्सूल के साथ काबू आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ चल रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
