नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- विकास खंड पांवटा की ग्राम पंचायत पड़दूनी के लोगों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिला। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पड़दूनी और महराड़ गिरिनगर के जंगलों में अवैध रूप से रह रहे घुमंतू गुज्जरों को वन विभाग से जारी परमिट के मुताबिक आवंटित स्थानों पर भेजने की मांग उठाई। लोगों ने बताया कि पड़दूनी और महराड़ गिरिनगर क्षेत्र के जंगलों में घुमंतू गुज्जर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि महराड़ और पड़दूनी में मात्र पांच घुमंतू गुज्जर परिवारों को पांच परमिट दिए हैं। लेकिन यहां 25 परिवारों ने डेरे जमा लिए हैं। आरोप है कि कई परिवार बाहरी राज्यों से आकर यहां बस रहे हैं, जो हर वर्ष छप्पर बनाने के लिए पेड़ों का अवैध कटान कर रहे हैं। ये लोग वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से रह रहे हैं। इनके डेरों का विस्तार भी लगातार बढ़ रहा है। इससे वन संपदा को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
