मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला स्तरीय ख्योड मेला स्थल (बासा) में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान टेक सिंह 45 पुत्र नरगु राम निवासी कटवानू (घनियार) बालीचौकी मंडी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार टेक सिंह हलवाई का काम करता था। सुबह उसके साथी लेख राज निवासी सुंदरनगर ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोहर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
