किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर चंदू लाल नेगी द्वारा आज जिला के रिकांग पिओ में वाया काजा-किन्नौर सड़क मार्ग से पहुंची सब्जी के थोक विक्रेताओं के दो पिकअप गाड़ियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर से वाया काजा होकर 35 क्विंटल फल व सब्जी की 02 पिकअप गाड़िया आज रिकांग पिओ पहुंची तथा इनका निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अन्य 10 परचून फल व सब्जी विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी फल व सब्जी विके्रताओं के बिल चेक किए गए तथा सभी फल व सब्जी विके्रताओं ने बिल के अनुसार व उपायुक्त किन्नौर द्वारा निर्धारित थोक/परचून लाभांश व मूल्य सूची प्रदर्शित की थी। उन्होंने बताया कि जिला के सभी व्यापारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह सभी भविष्य में भी इसी प्रकार व्यापारिक परिसर में स्पष्ट शब्दों में मूल्य सूची प्रदर्शित करें तथा कोई भी व्यापारी तय लाभांष से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से न वसूलें। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
