नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के कंडई वाला में बादल फटने की घटना के लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी गांव में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। गांव समेत सड़क पर मलबा फ़ैला हुआ है जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला और समस्या के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीणों का कहना है कि बादल फटने के एक माह बीत जाने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय बादल फटने के कारण आए मलबे को हटाने का जो कार्य शुरु किया गया था वो आज बंद है। यह मालबा उनके घरों के बाहर तक पड़ा हुआ है। ऐसे में जरा सी बारिश के बाद बाहर पड़ा मालबा उनके घरों में घुस जाता है जिससे उन्हे आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर से मांग की है कि जो मालबा उनके घरों के आसपास पड़ा हुआ है उसे सम्बन्धित विभाग द्वारा हटाये जाने के आदेश दिए जाए ताकि बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। ग्रामीणों का कहना है कि बादल फटने की घटना के बाद आज डर के साए में जी रहे है और जरा सी बारिश पूरा का पूरा गांव अपने घरों से बाहर आ जाता है ताकि किसी प्रकार का जान-माल का नुक्सान न हो।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
