मंडी, हिमाचलवार्ता न्यूज़ मंडी जिले में बीते दिनों हुई भीषण वर्षा,बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण मंडी और पंडोह के बीच एनएच -21 को भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए जिलाधीश मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे-21 पर 4 मील से 9 मील तक के हिस्से में मरम्मत और पुनर्स्थापन कार्यों के लिए हाईवे को आगामी आदेशों तक रोजाना साढ़े 3 घंटे यातायात के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मंडी-पंडोह के बीच, प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सायं 3.30 से 5 बजे तक मरम्मत और पुनर्स्थापन काम किया जाएगा। इस दौरान वहां हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। मंडी की ओर से यातायात ठहराव स्थल 4 मील और पंडोह की ओर से 9 मील होगा। जिलाधीश ने एनएचएआई, मंडी के फोरलेन परियोजना निदेशक और केएमसी कंपनी के एमडी को इस समय के दौरान तीव्रता से मरम्मत और पुनर्स्थापन काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
