मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) बासा पंचायत में उपप्रधान की आत्महत्या करने के बाद सुसाइड करने का एक और मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने घर के समीप पेड़ पर रस्सी से लटक आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बासा के कुठेहड़ गांव में 42 वर्षीय धर्म चंद पुत्र रूप सिंह माल गाड़ी चलाता था। शनिवार को उसका शव घर के पास ही एक पेड़ में लटका हुआ मिला। वह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं, पुलिस इसकी गहनता से छानबीन कर रही है। गोहर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, डीएसपी मंडी देवराज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
- 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
- आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
Wednesday, June 3
