Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»एम्स बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में पहली लेप्रोस्कोपिक सफल सर्जरी की गई।
    बिलासपुर

    एम्स बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में पहली लेप्रोस्कोपिक सफल सर्जरी की गई।

    By Himachal VartaSeptember 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    बिलासपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में पहली लेप्रोस्कोपिक सफल सर्जरी की गई। विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूजन और उनकी टीम ने पहली सर्जरी की। बिलासपुर एम्स में सुविधाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में ओबीजी विभाग में लोगों के लिए एक और सुविधा जुड़ गई है। विभाग में लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। एम्स में गेस्ट्रोलॉजी को छोड़कर सभी विभागों की ओपीडी शुरू कर दी गई है, जिस कारण प्रदेश के लोगों को पीजीआई के चक्कर काटने से राहत मिली है। अब लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू होने से प्रदेश के लोगों को एक और बड़ी राहत मिली है। एम्स में करीब आठ माह पहले प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग के लेबर रूम ने काम करना शुरू कर दिया था। इसमें स्त्री रोग से संबंधित नियमित और आपातकालीन सिजेरियन, ओवेरियन सिस्ट, एंडोमेट्रिसाइड, थाईब्रॉएड (रसोली), गायनी का कैंसर, इनफर्टिलिटी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विभाग में प्रसूति और स्त्री रोग अल्ट्रासाउंड भी किए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एम्स ओबीजी विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा आगामी कुछ माह में कोलपोस्कोपी एंड डायरेक्ट सर्जरी योजना पर भी कार्य चल रहा है। इसमें महिलाओं के गर्भाशय में होने वाले कैंसर का पता लगाया जाता है और अत्याधुनिक तकनीक से इसमें सर्जरी के माध्यम से इसका इलाज किया जाता है। साथ ही भविष्य में इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन भी शुरू होगी। बता दें कि एम्स में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के कुल 183 पद हैं। इनमें 50 सीनियर रेजिडेंट और 50 जूनियर रेजिडेंट के पद स्वीकृत हैं। जूनियर रेजिडेंट के सभी पद भरे गए हैं, लेकिन सीनियर के 21 ही पद भरे गए हैं। वहीं अन्य पद खाली चल रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.