काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भागसूनाग के वाटरफॉल नाले में शनिवार को एक युवक के बह जाने से मौत हो गई। युवक की पहचान पवन कुमार सुपुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजद राकेश टेंट हाउस जालंधर पंजाब उम्र 32 साल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए मकलोडगंज थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ मकलोडगंज-भागसूनाग घूमने आया था। उन्होंने बताया कि दोस्तों के साथ भागसुनाग वॉटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे, तो अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से युवक की नाले में बहने से मौत हो गई है। उहोंनें बताया कि मैक्लोडगंज थाना में युवक के दोस्त अमित कुमार ने जानकारी दी कि वह अपने दोस्तों के साथ भागसुनाग वॉटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे, तो अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से उनका एक दोस्त पानी के बहाव में बह गया है। जानकारी मिलते ही मकलोडगंज थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी, एएसआई राकेश परमार, हैड कांस्टेबल नरजीव अपनी टीम के साथ मौका रवाना हो गए।युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मैक्लोडगंज-भागसूनाग के वाटरफॉल नाले में बहे पर्यटक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने देर शाम हादसे के स्थान से 100 मीटर नीचे पवन का शव बरामद किया । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल लाया गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
