Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»भागसूनाग के वाटरफॉल नाले में पंजाब के युवक के बह जाने से मौत
    कांगड़ा

    भागसूनाग के वाटरफॉल नाले में पंजाब के युवक के बह जाने से मौत

    By Himachal VartaSeptember 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  भागसूनाग के वाटरफॉल नाले में शनिवार को एक युवक के बह जाने से मौत हो गई। युवक की पहचान पवन कुमार सुपुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजद राकेश टेंट हाउस जालंधर पंजाब उम्र 32 साल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए मकलोडगंज थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ मकलोडगंज-भागसूनाग घूमने आया था। उन्होंने बताया कि दोस्तों के साथ भागसुनाग वॉटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे, तो अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से युवक की नाले में बहने से मौत हो गई है। उहोंनें बताया कि मैक्लोडगंज थाना में युवक के दोस्त अमित कुमार ने जानकारी दी कि वह अपने दोस्तों के साथ भागसुनाग वॉटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे, तो अचानक नाले में पानी का जलस्तर बढ़ जाने से उनका एक दोस्त पानी के बहाव में बह गया है। जानकारी मिलते ही मकलोडगंज थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी, एएसआई राकेश परमार, हैड कांस्टेबल नरजीव अपनी टीम के साथ मौका रवाना हो गए।युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मैक्लोडगंज-भागसूनाग के वाटरफॉल नाले में बहे पर्यटक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने देर शाम हादसे के स्थान से 100 मीटर नीचे पवन का शव बरामद किया । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल लाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.