लाहौल स्पीति ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) लाहौल के बरबोग में दो दिवसीय ग्रे घोस्ट एमटीबी साइकलिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। शनिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 में शिमला के सहर्ष वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। शिमला के आराध्य वर्मा दूसरे और उत्तराखंड के अश्विन राठौर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक रवि ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा असम, मणिपुर, राजस्थान, हरियाणा, उतराखंड, चंडीगढ़ और लद्दाख के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विधायक ने कहा कि लाहौल-स्पीति में ऐेसी प्रतियोगिता से देश की साइकलिंग प्रतिभा को आगे आने का अवसर मिलेगा। वहीं, युवाओं को जागरूक कर नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति फिट रहने और पर्यावरण को बचाने का संदेश लोगों तक जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील ने बताया कि प्रतियोगिता में दो कैटेगरी में रेस आयोजित की जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
