नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ): उपायुक्त एवं जिला समाहर्ता सिरमौर सुमित खिम्टा ने हि.प्र. स्वर्ण जयंति ऊर्जा नीति 2021 व संशोधन 2022 की अधिसूचना के अनुसरण में रेणुका जी बांध परियोजना, हि.प्र.पा.का.लि. की गतिविधियों के कारण प्रथम चरण में प्रभावित 1362 परिवारों को रेणुका जी बांध परियोजना के मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित कर दिया है।
जिला समाहर्ता सिरमौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रेणुका जी बांध प्रभावित परियोजना के तहत रखे गये कुल 1408 प्रस्तावित परिवारों में से 1362 परिवारों को मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार दावे व आक्षेप प्रस्तुत करने की इस अवधि के दौरान कमेटी के समक्ष कुल 360 दावे व आक्षेप प्राप्त हुए। परियोजना द्वारा गठित कमेटी ने इन 360 दावों में से 46 दावों पर विभिन्न कारणों से लंबित रखा गया है और इन शेष दावों पर निर्णय होने के उपरान्त इन्हें सूची में शामिल करने पर विचार किया जायेगा।
श्री सुमित खिम्टा ने बताया कि प्राप्त 360 दावे व आक्षेपों में से ददाहू तहसील के तहत 115, उप-तहसील नारग-वासनी के तहत 20, राजगढ़ तहसील के तहत 12, नौहराधार तहसील के तहत 33, संगड़ाह तहसील के तहत 180 परिवारों ने अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत किये जबकि ददाहू तहसील की बिरला पंचायत और राजगढ़ तहसील की डिम्बर पंचायत से किसी भी प्रकार के दावे व आक्षेप प्राप्त नहीं हुए हैं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
