सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) शिमला रेलवे ट्रैक पर 20 सितंबर से दो ट्रेनें चलेंगी। 70 दिन बाद यात्रियों लेकर ट्रेनें हिमाचल की ओर आएंगी। हालांकि ट्रेनें कालका से सोलन तक चलेंगी।विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 20 सितंबर से दो ट्रेनें चलेंगी। 70 दिन बाद यात्रियों लेकर ट्रेनें हिमाचल की ओर आएंगी। हालांकि ट्रेनें कालका से सोलन तक चलेंगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रेनों के आवागमन का समय भी निर्धारित कर दिया है। मालगाड़ी के सफल ट्रायल के बाद बोर्ड ने ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। सोमवार को भी दूसरे दिन कालका से कुमारहट्टी तक मालगाड़ी के जरिये ट्रायल किया गया। यह ट्रायल सफल रहा है। मालगाड़ी के जरिये रेलवे बोर्ड ने कुमारहट्टी रेलवे स्टेशन तक आवश्यक सामान भी पहुंचाया। अब 19 सितंबर को भी ट्रायल किया जाएगा। इससे पहले नैरोगेज रेललाइन पर रेलगाड़ियों का संचालन पहले चरण में कालका से कोटी तक किया गया था। बोर्ड की ओर से सोलन तक ट्रैक को ठीक कर दिया है। इसके बाद अब सोलन से शिमला के बीच निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दोनों ट्रेनों की समयसारिणीः कालका से 04506 ट्रेन सुबह 04:30 पर सोलन के लिए चलेगी। ट्रेन करीब 7:15 बजे सोलन पहुंचेगी। यह ट्रेन सोलन से सुबह 9:10 बजे चलकर 11:55 बजे कालका पहुंचेगी। जबकि दूसरी 04516 ट्रेन 12:10 बजे कालका से चलेगी और दोपहर 2:55 बजे सोलन पहुंचेगी। ट्रेन शाम को 05:00 बजे सोलन से चलकर शाम को 7:45 बजे कालका पहुंचेगी।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
