Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
    सिरमौर

    सिरमौर जिला में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  एसपी जैरथ   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर निर्वाचन विभाग तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के दृष्टिगत 14 सितम्बर 2023 को युक्तिकरण के 43 प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिमला को भेजे गये थे जिनमें 31 प्रस्ताव नये मतदान केन्द्र खोलने, 3 अनुभाग परिवर्तन तथा 9 मामले भवन परिवर्तन से सम्बन्धित थे।
    एल.आर. वर्मा ने कहा कि मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के जो 43 प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन विभाग मुख्यालय शिमला जांच के लिए भेजे गये थे उन पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुनः विचार-विमर्श करने के लिए है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में राजनैतिक दलों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के लिए प्राप्त कुल 43 प्रस्तावों पर पुनर्विचार किया गया।
    तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा, एसडीएम संगड़ाह सुनील कुमार कैथ के अलावा नायब तहसीलदार निर्वाचन नारायण दास के अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद, सीपीआई (एम) की प्रतिनिधि संतोष कपूर एवं राजेन्द्र ठाकुर, भाजपा से संजय गोयल, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि विनोद कुमार भटनागर और सोहन सिंह के अलावा राजनैतिक दलों के अन्य प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.