Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»रिक्त पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित
    मंडी

    रिक्त पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित

    By Himachal VartaSeptember 19, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   जिला की विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां में विशेष पुनर्निरीक्षण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अरिंदम चौधरी ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने हेतु दिनांक एक सितम्बर 2023 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को तैयार करने का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार इन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप को 19 सितम्बर को प्रकाशित करवा दिया गया है। इन मतदाता सूचियों के संबंध में दावे या आपत्तियां 25 सितंबर तक संबंधित पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी यानि खंड विकास अधिकारी के समक्ष दाखिल करवाए जा सकते हैं। पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी निर्धारित अवधि में प्राप्त दावे या आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर तक करेंगे। पुनरीक्षण प्राधिकारी के निर्णय के विरुद्ध 3 अक्तूबर तक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में अपील की जा सकती है, उनका निपटारा 5 अक्तूबर तक कर दिया जाएगा तथा 7 अक्तूबर को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की ग्राम पंचायतों के व्यक्ति को अपना नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करना हो या कोई दावा या आक्षेप हो तो वह संबंधित विकास खण्ड के पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी तथा ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव से सम्पर्क कर सकता है। दावे या आक्षेप प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित प्रपत्र कार्यालयों में निशुल्क उपलब्ध होंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.