सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज की खपत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अक्तूबर माह में सोलन ज़िला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां ईट राईट मिलट मेले के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुराने समय से हमारे व्यंजनों को बनाने की विधि में मोटे अनाज का प्रयोग होता आया है। मोटे अनाज जहां व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है वहीं कई रोगों से बचाव भी करता है। उपायुक्त ने कहा कि मोटे अनाज में प्रचुर मात्रा में विटामिन व मिनरल पाया जाता है जोकि स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य मोटे अनाज के गुणों के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। मेले में कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को बढ़ावे देने के उद्देश्य से मेले में चित्रकला, भाषण, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, योग, स्वस्थ बेबी शो, पोष्टिक युक्त व्यंजन प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। मनमोहन शर्मा ने मोटे अनाज मेले को सफल बनाने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर नगर निगम सोलन के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अतुल कायस्थ, उप पुलिस अधीक्षक अनिल धोलटा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रजनी गुप्ता, ज़िला कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी रती राम, ज़िला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. प्रवीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
Sunday, October 4
