मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सुंदरनगर के निहरी पुलिस चौकी कर्मियों द्वारा पौडाकोठी में गुप्त सूचना के आधार पर मकान के पास घास में छिपाई गई 84 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी निहरी के चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र सिंह की अगवाई में टीम रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान अवैध शराब घास में होने की उन्हें गुप्त सूचना मिली। मौके पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने घास में छिपाकर रखी 7 पेटी कुल 84 बोतल संतरा मार्का देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर शराब मालिक को लेकर जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
