नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2023 तक सरांहा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के दौरान प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आज गुरूवार को सरांहा में कलाकारों के आॅडिशन लिये गये।
एस.डी.एम. एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला समिति डा. संजीव धीमान ने बताया कि मेले के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गठित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन सामिति द्वारा कलाकारों के आडिशन लिये गए जिसमें बेहतरीन कलाकारों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अभी तक लगभग 130 कलाकारों ने आवेदन किया है। मेले के दौरान अच्छे और स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तुत करने के उददेश्य और समय सीमा की दृष्टि से केवल 40-45 कलाकारों को ही अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर दिया जायेगा।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
