चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) चम्बा जिले के राख-गुराड़ मार्ग पर एक पिकअप जीप दुर्घाटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राजकुमार (30) पुत्र मान सिंह व अशोक कुमार (32) पुत्र रौनकी निवासी दोनों गांव थल्ली उपतहसील धरवाला जिला चम्बा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार वीरवार को पिकअप (एचपी 73ए-4245) गुराड़ से राख की तरफ जा रही थी। जब गाड़ी रैन पानी के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को घटनास्थल से निकालकर कब्जे में ले लिया। चम्बा सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
