मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा के दौरान जहां अनेक अधिकारी-कर्मचारी दिन रात एक कर आपदा प्रबंधन में डटे रहे, वहीं कुछ इने-गिने अधिकारी-कर्मचारी ऐसे भी थे जो इन विकट परिस्थितियों में बिना वाजिब वजह बताए डियूटी से नदारद रहे। अब मंडी जिला प्रशासन आपदा में डियूटी से कन्नी काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। जिला प्रशासन ने आपदा के समय डियूटी से नदारद रहे बालीचौकी उपमंडल के विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि आपदा के समय में जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों की सुरक्षा और उन्हें राहत देने के लिए बहुत हिम्मत और जज्बे से काम किया है। लेकिन कुछ ऐसे मामले भी संज्ञान में आए हैं जिनमें विकट समय में कुछ अधिकारी-कर्मचारी बिना किसी सूचना के अपनी डियूटी से नदारद रहे। प्रशासन ने ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लिया है। आपदा के समय में अपने कर्तव्य का सही पालन न करने और कोताही के कारण आपदा प्रबंधन में कठिनाई तो होती ही है, साथ ही अव्यवस्था का आलम भी बनता है। वहीं इससे जी-जान से काम करने वाले लोगों का हौंसला भी टूटता है। प्रशासन ने ऐसे लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे बिना पूर्व जानकारी दिए डियूटी से गायब रहने का कारण पूछा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Breakng
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
Sunday, October 4
