Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»जिला प्रशासन ने नदारद रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस
    मंडी

    जिला प्रशासन ने नदारद रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस

    By Himachal VartaSeptember 22, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मंडी जिले में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा के दौरान जहां अनेक अधिकारी-कर्मचारी दिन रात एक कर आपदा प्रबंधन में डटे रहे, वहीं कुछ इने-गिने अधिकारी-कर्मचारी ऐसे भी थे जो इन विकट परिस्थितियों में बिना वाजिब वजह बताए डियूटी से नदारद रहे। अब मंडी जिला प्रशासन आपदा में डियूटी से कन्नी काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। जिला प्रशासन ने आपदा के समय डियूटी से नदारद रहे बालीचौकी उपमंडल के विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि आपदा के समय में जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों की सुरक्षा और उन्हें राहत देने के लिए बहुत हिम्मत और जज्बे से काम किया है। लेकिन कुछ ऐसे मामले भी संज्ञान में आए हैं जिनमें विकट समय में कुछ अधिकारी-कर्मचारी बिना किसी सूचना के अपनी डियूटी से नदारद रहे। प्रशासन ने ऐसे मामलों को बहुत गंभीरता से लिया है। आपदा के समय में अपने कर्तव्य का सही पालन न करने और कोताही के कारण आपदा प्रबंधन में कठिनाई तो होती ही है, साथ ही अव्यवस्था का आलम भी बनता है। वहीं इससे जी-जान से काम करने वाले लोगों का हौंसला भी टूटता है। प्रशासन ने ऐसे लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे बिना पूर्व जानकारी दिए डियूटी से गायब रहने का कारण पूछा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.