Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»23 सितम्बर को आयोजित होगा आयुष्मान दिवस
    सोलन

    23 सितम्बर को आयोजित होगा आयुष्मान दिवस

    By Himachal VartaSeptember 22, 2023
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   ज़िला सोलन में 23 सितम्बर, 2023 को आयुष्मान दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने दी।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयुष्मान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ज़िला सोलन में वर्तमान में 26,582 पंजीकृत परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अभी तक 74367 व्यक्तियों का नामांकन किया गया है। ज़िला में अभी तक 17569 लाभार्थियों को उपचार के लिए 19 करोड़ रुपए से अधिक उपलब्ध करवाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में ज़िला सोलन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत 32 अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें 24 निजी व 08 सरकारी अस्पताल हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए जा रहे हैं। इन अकाउंट को आभा अकाउंट के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में सोलन ज़िला में 232342 आभा अकाउंट बनाए हुए हैं। डाॅ. उप्पल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड लेकर समीप के हेल्थ वेलनेस केन्द्र में जाकर अपना आभा अकाउंट बनवा सकता है। यह आभा अकाउंट आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भी बनवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी इस आभा अकाउंट के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आभा अकाउंट के माध्यम से सभी चिकित्सीय दस्तावेज़ एवं रिपोर्ट एक ही स्थान पर सुरक्षित रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें तुरंत दिखाया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शेष पात्र लोगों से आग्रह किया कि शीघ्र ही अपना आयुष्मान कार्ड बनावाएं। उन्होंने कहा कि सभी अपना आभा अकाउंट भी बनवाएं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.