Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»नशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला मंडल – पारुल आंगरा
    ऊना

    नशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला मंडल – पारुल आंगरा

    By Himachal VartaSeptember 23, 2023
    Facebook WhatsApp
    ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    बंगाणा में महिला शक्ति संवाद का आयोजन किया गया जिसमें नशामुक्त ऊना अभियान के तहत महिला मंडलों की भूमिका पर चर्चा हुई की कैसे महिलामंडल नशा मुक्त ऊना अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी। इस महिला मंडल संवाद की अध्यक्ष्ता बंगाणा ब्लॉक की महिला मंडल कॉर्डिनेटर पारुल आंगरा ने की। नशा मुक्त ऊना अभियान की टेक्निकल टीम के हेड विजय कुमार ने बताया कि कैसे महिला मंडल नशे से अपने गांव और समाज को नशा मुक्त बनाएंगे। उन्हांेने कहा की नारी शक्ति जब भी किसी काम को करने की ठान लेती है तो उस काम को करके दिखाती है। उन्हांेने महिला मंडल के पदाधिकारियों से आहवाहन किया कि वोे अपने समाज में आगे आकर अपने घर, अपने गांव और अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करंे। नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा शुरु किए गए हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 के बारे में बताते हुए कहा कि किसी को भी किसी प्रकार की नशे से सबंधित जानकारी या अपने आस पास हो रही नशे के ऊपर जानकारी अगर जिला प्रशासन के साथ सांझी करनी है तो इस नंबर पर कॉल करके की जा सकती है। आजकल के बच्चें छोटी उम्र में भी नशे के जाल में फस जाते है। उन्हंे इसके बारे में पता तक नहीं होता है की वो क्या कर रहे हैं अपने घरों में बड़ो को नशे का प्रयोग करते हुए देखते हैं फिर बाद में खुद भी नशे का सेवन करने लगते हैं। धीरे धीरे करके वो नशे की गिरफ्त में फस जाते है और अपनी जिन्दगी तबाह कर लेते हैं अभिभावक जो पूंजी पूरी उम्र कमाकर उनकी पालन-पोषण पर लगाने के बारे में सोचते हैं वो पूंजी उनको फिर नशे के खिलाफ़ प्रयोग करनी पड़ती हैं।  नशा मुक्त ऊना अभियान के सोशल मीडिया हेड पंकज पण्डित ने सोशल मीडिया के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे छोटे छोटे बच्चे सोशल मीडिया के द्वारा नशे के जाल में फस जाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने आप को बहुत बढ़िया दिखाने के चक्कर में अपनी जिंदगी नशे के साथ जोड़कर खराब कर लेते हैं।  इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की ब्लॉक कॉर्डिनेटर संतोष देवी, प्रियंका और नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से प्रॉजेक्ट कोर्डिनेटर सतपाल रणावत शामिल रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.