Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»प्रदेश में चार नगर निगमों में अक्तूबर में मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे
    सोलन

    प्रदेश में चार नगर निगमों में अक्तूबर में मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे

    By Himachal VartaSeptember 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  लोकसभा  चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार के सामने 4 नगर निगमों में अक्तूबर में होने वाले मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। शिमला को छोड़कर धर्मशाला, मंडी, सोलन व पालमपुर की नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर का अढ़ाई वर्ष का कार्यकाल अक्तूबर में पूरा हो रहा है। एमसी एक्ट 1994 के अनुसार मेयर व डिप्टी मेयर को अढ़ाई वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने पद से त्याग पत्र देना अनिवार्य है। शहरी विकास विभाग ने 4 नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर की चुनाव की डेट भी फाइनल कर दी है।  लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार के सामने 4 नगर निगमों में अक्तूबर में होने वाले मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। शिमला को छोड़कर धर्मशाला, मंडी, सोलन व पालमपुर की नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर का अढ़ाई वर्ष का कार्यकाल अक्तूबर में पूरा हो रहा है। एमसी एक्ट 1994 के अनुसार मेयर व डिप्टी मेयर को अढ़ाई वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने पद से त्याग पत्र देना अनिवार्य है। शहरी विकास विभाग ने 4 नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर की चुनाव की डेट भी फाइनल कर दी है। धर्मशाला, मंडी व पालमपुर नगर निगम में 13 व सोलन में 16 अक्तूबर को चुनाव
    धर्मशाला, मंडी व पालमपुर नगर निगम में 13 अक्तूबर को मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे जबकि सोलन नगर निगम में 16 अक्तूबर को मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे। वर्तमान मेयर व डिप्टी मेयर को इससे पूर्व अपने पद से त्यागपत्र देना होगा। धर्मशाला व मंडी नगर निगम में जहां भाजपा का कब्जा है वहीं सोलन व पालमपुर नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा है। नगर निगम की सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस व भाजपा में वर्चस्व की जंग शुरू होने वाली है। प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है, ऐसे में सरकार के सामने पालमपुर व सोलन नगर निगम की सत्ता बचाने के साथ मंडी व धर्मशाला पर कब्जा करने की भी चुनौती है। जबकि भाजपा के लिए धर्मशाला व मंडी नगर निगम की सत्ता में बने रहना किसी चुनौती से कम नहीं है।सोलन नगर निगम में 15 अक्तूबर को समाप्त होगा मेयर-डिप्टी मेयर का कार्यकाल
    डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोलन नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर के 16 अक्तूबर को चुनाव होंगे क्योंकि मेयर व डिप्टी मेयर का 15 अक्तूबर को अढ़ाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है जबकि अन्य नगर निगम में यह चुनाव 13 अक्तूबर को होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.