नाहन। ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):- नगर परिषद पाँवटा साहिब ने इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 एवं स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया। जिसमें सभी सफाई कर्मी तथा ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच शिविर में सरकारी हॉस्पिटल पांवटा साहिब की टीम से डॉक्टर स्पर्श और डॉक्टर तुषार ने सभी सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की तथा आवश्यक टेस्ट और दवाइयां उपलब्ध करवाई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर , नप चेयरपर्सन निर्मल कौर और वाइस चेयरमैन ओपी कटारिया ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा समय-समय पर किया जाता रहता है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
