Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सलानी कटौला पंचायत के नौनिहालों को नाला बना मुसीबत
    सिरमौर

    सलानी कटौला पंचायत के नौनिहालों को नाला बना मुसीबत

    By Himachal VartaSeptember 24, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला के मुख्यालय नाहन के साथ लगती ग्राम पंचायत सलानी कटोल से कुछ हैरतअंग्रेज कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद हर कोई सहमा है। नदी नाले कब उफान पर आ जाए पहाड़ी-ढंग से कब भू-स्खलन हो जाए के डर से लोग सावधान हुए है तो वहीं सलानी गांव के लोग खुद नदी के रास्ते ढंग से ऊपर बच्चों को स्वयं खींच कर स्कूल पहुंचाने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत सलानी कटोला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलानी में पहुंचने के लिए नन्हे छात्रों को आए दिन जान जोखिम में डालकर रास्ता तय करना पड़ रहा है। आलम यह है कि थोड़ी चूक भी यहां किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है , लेकिन संबंधित ग्राम पंचायत , अधिकारी व नेता इस मामले से अनभिज्ञ हैं। बता दें कि बरसात के दिनों यहां पर काफी नुकसान देखने को मिला था और भारी बारिश के कारण नदी उफान पर होने के चलते रास्ता नदी में ही बह गया था। जिसके बाद से यहां समस्या पैदा हो गई है। तस्वीरों के माध्यम से साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्रों को ऊंची ढंग में खींचकर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। यह सिलसिला हर रोज छात्रों को स्कूल पहुंचाने और स्कूल से वापस लाने को लेकर अभिभावकों को करना पड़ रहा है। यदि ढंग से पैर फिसल जाए तो छात्र यहां किसी बड़े हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। इतना ही नहीं छात्रों को नदी पार करनी पड़ रही है ऐसे में यदि ऊपर कहीं बारिश हो और अचानक नदी में जलस्तर बढ़ जाए तो यहां कोई अप्रिय घटना घट सकती है। जिसका डर अभिभावकों को सता रहा है। मीडिया से रूबरू हुए बीडीओ विकास ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। सबन्धित पंचायत प्रधान से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। मौके पर अधिकारियों को भेजकर प्राक्कलन तैयार करवाया जाएगा। जल्द समाधान हो । इसके लिए कार्य किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.