Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर
    सोलन

    उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर

    By Himachal VartaSeptember 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उचित मूल्य दुकान के धारक देहूंघाट वार्ड नम्बर 1 ने उचित मूल्य की दुकान का त्यागपत्र दिया है। इस कारण अब नए धारक के लिए उचित मूल्य की दुकान खोलने के आवेदन मांगे जा रहे है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान ने दी। नरेन्द्र कुमार धीमान ने कहा कि उचित मूल्य की दुकान लेने के इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं आॅनलाईन माध्यम से 13 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाईट पर अपनी वांछित सूचना व अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रपत्र के साथ 10वीं का प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोज़गार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी व्यक्ति के रोज़गार में न होने के सम्बन्धी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भण्डारण क्षमता, विधवा, एकल नारी, बी.पी.एल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, परिवार से सम्बन्धित आदि प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

    उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए अधिक जानकारी व औपचारिकताओं के सम्बन्ध में इच्छुक व्यक्ति या संस्था किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.