नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्राधिकारी विद्यासागर के नेतृत्व में पॉलीस्टिचम स्क्वैरोसम दुर्लभ फ़र्न की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही पिकअप एचपी-79 1436 को कब्जे में लिया। गत रात्रि 1050 किलोग्राम दुर्लभ घास अथवा फर्न लेकर जा रही इस गाड़ी में मौजूद इसी क्षेत्र के भलाड़ गांव के जागर सिंह नामक शख्स से 83,105 ₹ जुर्माना वसूले जाने के बाद को पिक-अप को छोड़ा गया। डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि, क्षेत्र के देवदार व बान बान आदि के जंगलों में पेड़ पौधों के अलावा दुलर्भ वनस्पतियों की सुरक्षा के लिए भी विभाग द्वारा रात के समय नाके लगाए जाते हैं। जानकारी के अनुसार फूलों के बुके अथवा गुलदस्ते की पैकिंग के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे शहरों में बिरना नामक इस सदाबहार फर्न की तस्करी की जाती है। क्षेत्रवासी हिमाचल सरकार से भांग की खेती की तरह इसे बेचने की अनुमति की मांग भी कर रहे हैं। गौर हो कि त्योहारों और शादी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बाजारों में फर्न की मांग अधिक है और फर्न के अवैध संग्रह और तस्करी पर अंकुश लगाया जा रहा है। डीएफओ रेणुका श्रीमती उर्वशी ठाकुर ने क्षेत्रीय अधिकारियों का एक विशेष दल गठित किया। उन्होंने कहा कि वन परिक्षेत्र संगड़ाह की एक विशेष टीम ने फर्न से लदी एक पिकउप जिसका गाड़ी नम्बर एचपी 79-1436 है को गत मध्यरात्रि को फर्न से लदी गाड़ी जब्त की गई।टीम ने भल्लाड की ओर से आ रही फर्न से लदी एक पिकउप को निरक्षण के लिए रोककर तलाशी ली जिसमे लगभग 1050 किलोग्राम जंगली फर्न बरामद की जिसे भल्लाड निवासी जागर सिंह पुत्र जालम सिंह चला रहा था। जब इनसे फर्न से संबंधित कागजात बारे पूछा गया तो इनके पास फर्न ले जाने के कोई परमिट नही था। वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह विद्या सागर के नेतृत्व में मौजूद टीम ने फर्न सहित पिकउप को अपने कब्जे में लेकर वन परिक्षेत्र कार्यालय संगड़ाह पहुंचाया जहां विधिक कार्यवाही करने के बाद वन संपदा को नष्ट करने के जुर्म में 83105 रुपए का मुआवजा अदा करने के बाद वाहन को छोड़ा गया। विभाग की इस टीम में वन रक्षक सतपाल , वन रक्षक सत्यपाल , वन रक्षक राजेन्द्र सिंह और वन कर्मी मेला राम शामिल थे
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
