Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका बांध परियोजना से बेघर हुए 97 परिवारों की पहली सूचीबद्धता
    सिरमौर

    रेणुका बांध परियोजना से बेघर हुए 97 परिवारों की पहली सूचीबद्धता

    By Himachal VartaSeptember 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   ओरहिमाचल प्रदेश के रेणुकाजी बांध परियोजना से बेघर (गृह विहीन) होने वाले परिवारों का चयन कर उनकी पहली सूची जारी की गई है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने इसकी अधिसूचना जारी कर सूची सार्वजनिक कर दी है। परियोजना से जुड़े 97 परिवारों को बेघर की श्रेणी में आंका गया है। प्रबंधन को इस बारे में 103 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं , लेकिन छह परिवारों को किन्हीं कारणों से सूची में शामिल नहीं किया जा सका। इन आपत्तियों पर पुनर्विचार किया जा रहा है। नौ पंचायत के 97 परिवार बेघर होने वालों में शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक संगड़ाह पंचायत के 32 , पराड़ा के 18 , लाना भल्टा के 12, सैर तन्दुला और गवाही पंचायतों के 10-10 , दीद बगड़ के आठ , काथली भरण के तीन और बाउनल काकोग और रजाना पंचायत में दो-दो परिवार हैं। ये सभी बेघर की पहली सूची में शामिल किए गए हैं। तहसील, विकास खंड कार्यालयों, पंचायतों और पटवार वृत्तों में 25 सितंबर से नौ अक्टूबर तक यह सूची अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। इसी अवधि के दौरान संबंधित अधिकृत परिवारों के दावे, आपत्तियां भी अपेक्षित की जाएंगी। इसके बाद किसी भी प्रकार के दावों और आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। परियोजना के महाप्रबंधक आरके चौधरी ने बताया कि जिला उपायुक्त ने परियोजना से बेघर होने वाले परिवारों के पहले चरण की सूची जारी करते हुए उसे सार्वजनिक कर दिया है। इसमें 97 परिवार शामिल हैं। शेष परिवारों पर पुनर्विचार किया जा रहा है। बता दें कि अधिसूचना के अनुसार रेणुकाजी बांध प्रभावित परियोजना के तहत रखे 1408 प्रस्तावित परिवारों में से 1362 मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित किया है। रेणुकाजी बांध परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों और बांध प्रबंधन के बीच समीक्षा बैठक 29 सितंबर को सीयूं गांव में होगी। इस दौरान परियोजना के पुनर्वास और पुनर्स्थापना योजना (आर एंड आर प्लान) से संबंधित विषयों और प्रभावित परिवारों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.